बनकट्टा चौक पर दहशत फैलाने व दबदबा क़ायम करने हेतु फायरिंग, लोडड पिस्टल सहित 2 अपराधी गिरफ्तार

807

बनकट्टा चौक पर दहशत फैलाने व दबदबा क़ायम करने हेतु फायरिंग, लोडड पिस्टल सहित 2 अपराधी गिरफ्तार

अपराधी के पास से बरामद पिस्टल कारतूस और मोबाइल
        अपराधी के पास से बरामद पिस्टल कारतूस खोखा और मोबाइल

मधुबनी / बेनीपट्टी : बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बनकट्टा चौक पर दिनांक 10/03/2023 को सुबह 8:45 बजे दहसत फैलाने एवें दबदबा कायम करने के लिए फायरिंग की घटना सामने आई, जिसकी सुचना स्थानिए दूकानदार के द्वारा बेनीपट्टी थाना अध्यक्ष की डी गई, सुचना मिलने के बाद बेनीपट्टी थाना अध्यक्ष सशस्त्र बाल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे के बाद पता चला के अपराधी द्वारा किराना दूकानदार सुनील कुमार नायक के दूकान के सामने फायरिंग करते हुए दामोदरपूर की तरफ भागा है, पुलिस द्वारा अपराधियों के भागने की दिशा में छानबीन करते हुए पता चला की अपराधी बनकट्टा बोरिंग के पास झारी में छुपा है, जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दोनों अपराधी को पकड़ लिया गया| पकड़े गए अपराधयों का विधिवत तलाशी लेने पर अपराधी किसान कुमार झा के पास से एक लोडड पिस्टल तथा अपराधी रौशन कुमार झा के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है| फायरिंग किए गए घटना स्थल के पास से घास पर गिरा हुआ एक खोखा बरामद कर जप्त किया गया है| इस घटना के संदर्व में दुकानदार सुनील नायक के आवेदन के आधार पर बेनीपट्टी थाना काण्ड संख्या 50/23 दिनांक 10/3/2023 धारा 447/506/307/34 तथा पुलिस पदाधिकारी के ब्यान के आधार पर बेनीपट्टी थाना काण्ड संख्या 51/23 दिनांक 10/03/2023 धारा 25(1-B) a/26/35 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया है|