जाले विधानसभा में लगातार बढ़ रहा है आम आदमी पार्टी का जनाधार।

1217

दरभंगा ज़िला के जाले विधानसभा छेत्र में आम आमदी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जाले विधानसभा से विधायक प्रत्याशी बिमलेश कुमार ठाकुर छेत्र में लगातार जन संपर्क अभीयान चला रहे हैं। और आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल को जाले की धरती पर उतारने की बात लोगों तक पहुंचा रहे हैं। मुख्य तौर पर स्वास्थ और शिक्षा पर बात करते हुए उन्होंने कहा के अगर जाले से मैं जीत कर आता हूं, तो जाले में दिल्ली के तर्ज पर मुहल्ला क्लीनिक होगा। और स्कूल के बदहाली को सुधारने और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मुख्य लड़ाई होगी।

जाले विधानसभा के देवडा बंधौली में आज आप पार्टी का जनसंपर्क अभियान चलाया गया, बिमलेश ठाकुर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा के मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का विकास मॉडल लेकर जाले तक आया हूं उन्होंने आगे कहा के जिस प्रकार पिछले 30 वर्षों में बिहार और दरभंगा में स्वास्थ और शिक्षा बदहाल हुआ है और भ्रष्टाचार चरम पर है, वक़्त है बदलाव का। और आम आदमी पार्टी से बेहतर कोई नहीं हो सकता।