जेएनयू हिंसा / प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में जेएनयू पहुंचीं दीपिका पादुकोण

876

नई दिल्ली: हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मंगलवार शाम जेएनयू कैंपस पहुंचीं। वे 10 मिनट तक छात्रों के साथ रहीं। दरअसल, रविवार को कैंपस में हुई हिंसा के आरोप में छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत 19 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। हिंसा के तीन दिन बीत जाने के बाद भी दिल्ली पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। उधर, हिंदू रक्षा दल के नेता पिंकी चौधरी ने हमले की जिम्मेदारी ली है।