पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती भाजपा जगवन चहुटा मण्डल क्षेत्र के 30 मतदान केंद्रों पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर मनाया गया।

783

आज दिनांक 25 सितम्बर को जनसंघ के संस्थापक सदस्य पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती भाजपा जगवन चहुटा मण्डल क्षेत्र के 30 मतदान केंद्रों पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर मनाया गया।इस अवसर पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार बूथ अध्यक्ष के घर पर पार्टी का झंडा एवं नेमप्लेट लगाने के साथ मण्डल पदाधिकारीयों ने भी अपने आवास पर पार्टी का झंडा लगाया।मतदान केंद्र संख्या 3 पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मण्डल अध्यक्ष राजकिशोर मिश्र बुलेट ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति कृतज्ञता पूर्वक श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा

दीनदयाल जी महान विचारक,प्रखरवक्ता, सच्चे राष्ट्रभक्त एवं बेहद ही सरल स्वभाव के धनी थे।आज विश्व की सबसे बडी पार्टी भाजपा उन्हें के बोये अंकुर का पौधा है जो आज वैश्विक राजनीति में वटवृक्ष की तरह अपने जड़ को मजबूत कर दुनिया मे भारत का मान और सम्मान बढ़ाया है।ऐसे महान विभूति को मैं कोटि कोटि नमन करता हूं।कार्यक्रम में विष्णुदेव सहनी,सुभाष मिश्रा हीरा,दिलीप झा,विकाश शाह,मुना ठाकुर रोहित ठाकुर सुदीप शाह मो साजिद,मो चाँद,दीपक मिश्रा कन्हाई,सहित अन्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित किया।