रानू मंडल की प्रसिद्धि पर लता मंगेशकर की प्रतिक्रिया

943

नई दिल्ली: राणाघाट के रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना पेट पालने वाली रानू मंडल ने बॉलीवुड में भी अपनी जबरदस्त पहचान बना ली है. राणाघाट रेलवे स्टेशन पर रहते हुए रानू मंडल  ने लता मंगेशकर का ‘एक प्यार का नगमा है गाना गाकर प्रसिद्धि हासिल की. हाल ही में उनकी इस प्रसिद्धि पर खुद लता मंगेशकर ने भी अपनी राय पेश की थी. हालांकि वह उनकी इस सफलता पर खुश हुई थीं, लेकिन लता मंगेशकर ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि नकल कभी भी सफलता का टिकाऊ साधन नहीं है. वैसे तो उन्होंने यह बात रानू मंडल के अलावा बाकी सिंगर्स के लिए भी कही थी, लेकिन लता मंगेशकर के इस बयान ने सोशल मीडिया पर काफी लोगों को निराश कर दिया है.