अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला: दिल्ली सरकार की तरह ही PM न्यायपालिका को ट्रीट कर रहे हैं

1197

अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला: दिल्ली सरकार की तरह ही PM न्यायपालिका को ट्रीट कर रहे हैं

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल काफी समय से मोदी सरकार के खिलाफ नहीं बोल रहे थे. मगर इस बार उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ न सिर्फ बोला है, बल्कि बड़ा आरोप भी लगाया है. सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति और न्यायिक व्यवस्था पर चल रहे विवाद को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और कहा है कि पीएम मोदी दिल्ली सरकार के साथ जैसे व्यवहार करते हैं, ठीक वैसा ही व्यवहार वह न्यायपालिका के साथ कर रहे हैं.