आज भी ले सकते हैं जियो धन धना धन ऑफर, एक दिन के लिए बढ़ी मियाद

1139

नई दिल्ली
रिलायंस जियो के धन धना धन ऑफर का लाभ नहीं उठा पाने वालों के लिए एक और मौका मिल गया है। कंपनी ने ऑफर की मियाद एक दिन बढ़ाकर 16 अप्रैल कर दी है। ऐसे में जो ग्राहक 15 अप्रैल तक 309 या 509 रुपये में से कोई एक रिचार्ज नहीं करवा सके थे, उनके लिए आज का वक्त मिल गया। कंपनी अपने ग्राहकों को आज भी धन धना धन ऑफर के तहत रिचार्ज अलर्ट भेज रही है। कंपनी का कहना है कि धन धनाधन ऑफर के तहत एक बार ही रिचार्ज ही कराया जा सकता है और 16 अप्रैल तक के पहले रिचार्ज को ही धन धना धन ऑफर के तहत स्वीकार 84 दिनों तक उचित सुविधा मिलेगी। दूसरे रिचार्ज से यह ऑफर लागू नहीं होगा।