यूपी : लखनऊ में कार लूटने के लिए शिक्षक को मारी गोली

1093

लखनऊ के विभूतिखंड थाने के पास रविवार रात सीएनजी पंप से गैस भरवा कर लौट रहे प्राइमरी स्कूल के शिक्षक संतोष कनौजिया को बदमाशों ने गोली मार दी। वह तिराहे के पास कार खड़ी करके किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे। इस बीच पता पूछने के बहाने पास आए बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर उन्हें गोली मारी दी। पीड़ित का कहना है कि बदमाशों का मकसद कार लूटना था।

फायरिंग की आवाज सुनकर राहगीर जुटने लगे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक गोली संतो। के बाएं हाथ में कुहनी के नीचे लगी है। कार में बीयर की कई केन और चप्पलें मिली हैं। जांच की जा रही है।

मटियारी स्थित योशदा नगर निवारी संतोष सीतापुर के रामपुर मथुरा ब्लॉक में प्राइमरी शिक्षक हैं। उनकी पत्नी नेहा मण्डलायुक्त कार्यालय में क्लर्क हैं। वह रात 9:30 बजे वैगर आर कार में सीएनजी भरवानी गए थे।