अब आगरा में पटरी से उतरे पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे

1014

आगरा: आगरा कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह आगरा-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन सफाई के लिए यार्ड की तरफ जा रही थी. वह सुबह चार बजे वह पटरी से उतर गई. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है. पिछले कुछ हफ्तों में ट्रेनों के पटरी से उतरने की कई घटनाएं सामने आई हैं.

उल्लेखनीय है कि 19 अगस्त को तीव्र गति वाली कलिंग-उत्कल पुरी हरिद्वार एक्सप्रेस मुजफ्फरनगर में पटरी से उतर गई थी, जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे.

7 सितंबर को उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में तीन रेल हादसे की घटना सामने आई थी. दिल्ली में हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ था.