राहुल गांधी ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से की मुलाकात

843

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की. पार्टी प्रमुख बनने के बाद राष्ट्रपति से यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात है. कोविंद को राष्ट्रपति बने छह महीने हो गए पर अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष ने उनसे भेंट नहीं की थी. राहुल ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपति भवन में आज राष्ट्रपति कोविंद के साथ मुलाकात अच्छी रही.’ कांग्रेस नेताओं ने इसे सद्भावना मुलाकात बताया. राहुल गांधी ने पिछले वर्ष दिसम्बर में औपचारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला. इससे पहले उनकी मां सोनिया गांधी इस पद पर 19 वर्षों तक रहीं.