लखनऊ : सपा कार्यालय में लगायी गयी बाबा साहब की प्रतिमा, अखिलेश यादव ने किया अनावरण

966

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यालय में शनिवार को बाबा साहब डा.भीमराव रामजी आंबेडकर की प्रतिमा लगायी गयी. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोहिया सभागार में लगी आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया. उन्होंने इस मौके पर कहा, ‘हम इस प्रतिमा का अनावरण कर रहे हैं. अब लोहिया जी, जय प्रकाश जी और अन्य समाजवादी नेताओं के साथ-साथ आंबेडकर जी भी यहीं रहेंगे.‘पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और समाज के प्रति आंबेडकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. आंबेडकर ने सभी जातियों के लोगों को एकजुट किया. उनकी जयन्ती पर हम सभी समाजवाद के रास्ते पर आगे बढ़ने की शपथ लेते हैं.