शादी से लौट रही नाबालिग बच्ची को जबरन उठाकर ले गए युवक, किया गंदा काम

1126

पटना : बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं के बीच आज दोपहर में पटना में भी एक घटना ने लोगों के दिलो-दिमाग को झकझोर कर रख दिया है। एक नाबालिग लड़की को तीन युवक जबरन उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

लड़की के परिजनों ने लड़की के अपहरण का केस दर्ज कराया जिसके बाद तुरत पुलिस हरकत में आई और तीनों आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी की खोज की जा रही है। घटना पटना मसौढ़ी थानाक्षेत्र के विश्म्भरपुर गांव की है, जहां शादी समारोह से लौटते वक्त नाबालिग लड़की को तीन युवक जबरन उठाकर ले गए और घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।