BB 13: जानिए किस कंटेस्टेंट को थी कौन सी गलतफहमी? एक तो बीच में कूद सलमान ने की दूर

786

सलमान खान स्टारर शो बिग बॉस 13 के वीकेंड एपिसोड में इस बार कोई भी कंटेस्टेंट घर के बाहर नहीं हुआ। सलमान ने हालांकि अंत तक कोएना मित्रा और दलजीत को डरा कर रखा लेकिन जल्द ही खुलासा कर दिया कि इस बार वोटिंग लाइन्स बंद थीं और कोई भी घर से बाहर नहीं जाएगा। एपिसोड में सलमान ने सभी को उनकी गलतफहमी से भी रूबरू करवाया और इसके लिए उन्होंने एक टास्क की मदद ली। तो आइए जानते हैं आज के एपिसोड के बारे में…..

टास्क के लिए सभी को हेयर बैंड पहनना था जिसमें तीन गुब्बारे थे। हर कंटेस्टेंट को किसी एक का नाम लेना था और उसकी गलतफहमी बताते हुए उसका एक गुब्बारा फोड़ना था। इस टास्क की शुरुआत करने के लिए सलमान खान ने पारस छाबड़ा को सबसे पहले बुलाया।