आतंकी हमलों पर फेसबुक पर कमेंट करना गायिका को पड़ गया भारी

936

नई दिल्ली: फ्रांस   में एक मुस्लिम गायिका को हाल ही में हुए आतंकी हमले को लेकर फेसबुक पर कमेंट करना भारी पड़ गया है. शुक्रवार को उसको टीवी टैलेंट शो पड़ना गया है. गायिका नाम मेनल इबिस्टीम (22) है जो कि इस शो में एक बड़ी उम्मीदवार मानी जा रही थीं. लेकिन साल 2016 में फ्रांस में हुए आतंकी हमले पर उन्होंने काफी समय पहले एक सोशल मीडिया पर कमेंट किया था जिसमें वह इस आतंकी हमले को लेकर सवाल उठा रही हैं.  हालांकि ये पोस्ट काफी पहले डिलीट कर दिया गया था लेकिन इसका स्क्रीन शॉट कई वेबसाइटों में लगा दिया गया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘ये एक रुटीन बन चुका है, एक हफ्ते में आतंकी हमला..आतंकी अब अपनी आईडी साथ लेकर जाते हैं. सही बात ये  है कि जब आप कोई खतरनाक साजिश रचते हैं तो अपने पेपर साथ ले जाना नहीं भूलते हैं.

दरअसल वो फ्रांस में हो रहे लगातार आतंकी हमले पर व्यंग कस रही थीं जिसमें हर हमले के बाद पुलिस आतंकवादियों के पास से मिली आईडी के दम पर उनकी पहचान कर रही थी. आपको बता दें कि फ्रांस में उस बीच कई आतंकवादी हमले हुए थे जिसमें एक आतंकी ने ट्रक से कुचलकर 85 लोगों को मार डाला था तो एक दूसरे हमले में 130 लोगों की जान चली गई थी.

इतना ही नहीं दो आतंकियों ने एक संत की गला काटकर भी हत्या कर दी थी. इस घटना पर मेनल ने लिखा, हमारी सरकार ही असली आतंकवादी है’. हालांकि इन पोस्टों पर उन्होंने माफी भी मांग ली थी. लेकिन जिस शो में वह हिस्सा ले रही थीं उसके ब्रॉडकास्टर पर उनको बाहर करने का काफी दबाव था.