कैबिनेट विस्‍तार: राजनीति में आने के पहले दमदार IAS रह चुके आरके सिंह

1210

पटना  केंद्रीय मंत्रिमंडल में रविवार को जो नौ नए चेहरे शामिल किए जा रहे हैं, उनमें आरा से सांसद राजकुमार सिंह भी हैं। साल 1975 बैच के आइएएस ऑफिसर रहे राजकुमार सिंह देश के गृह सचिव रह चुके हैं। राजनीति में आने के पहले वे एक कड़क मिजाज व प्रभावशाली आइएएस माने जाते थे। सेवानिवृत्‍त होने के बाद वे आरा से भाजपा के टिकट पर लोकसभा पहुंचे और अब मंत्री बनने जा रहे हैं।

राजकुमार सिंह बिहार के सुपौल जिला अंतर्गत बसबिट्टी गांव के रहने वाले हैं, जबकि ससुराल भोजपुर के बड़हरा ब्लॉक स्थित गजियापुर में है। वे आरा (भोजपुर) से सांसद भी हैं।

राजकुमार सिंह को एक बेहतर प्रशासक के रूप में याद किया जाता है। पुलिस आधुनिकीकरण में उनका उल्‍लेखनीय योगदान रहा है।