पटना में घर में घुसकर महिला की हत्‍या, पुलिस कर रही जांच

1098

पटना । बिहार की राजधानी पटना में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आयी है। यहां अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला की हत्‍या कर दी।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, शास्‍त्रीनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक घर में घुसकर 50 वर्षीय महिला की हत्‍या कर दी। अपराधियों ने हत्‍या से पहले उसके हाथ पैर बांध दिये थे।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। मामले की छानबीन की जा रही है।