बारात लेकर जा रहा ट्रक पलटा, 21 की मौत और बारबरा बुश का निधन, अब तक की 5 बड़ी खबरें

1207

मध्यप्रदेश में बारात ले जा रहा ट्रक के पलटने से 21 बारातियों की मौत की हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोगों को गंभीर चोट आई है. घटना सीधी जिले के अमिलिया व बहरी थाने के बीच जोगदहा पुल के पास मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.