मासूम बेटे को जहर देने के बाद कर्ज में डूबे व्यवसायी दंपति ने फंदे से लटककर दे दी जान

918

कटिहार में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। कर्ज में डूबे व्यवसायी ने मासूम बेटे को जहर देकर पत्नी संग फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर मौक पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के बाद कोहराम मच गया है।

जानकारी के मुताबिक व्यापार में नुकसान होने के वजह से मनीष कर्ज में डूबे हुए थे। फ़िलहाल मेडिकल कॉलेज के समीप भाड़े के मकान में रहकर वे होटल के कारोबार से जुड़े हुए थे। व्यवसायी दंपति मैथिल टोला कटिहार के रहने वाले थे।

पुलिस ने पति पत्नी और मासूम बच्चे का शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के समीप घटना के बारे में लोगों ने बताया कि व्यवसाय में लगातार फ्लॉप होने से मनीष कर्ज़ में डूबा हुआ था, इस वजह से पारिवारिक तनाव के कारण मैथिल टोला निवासी मनीष घर से अलग पत्नी और बच्चे के साथ पिछले कुछ दिनों से यहां भाड़ा पर रहते थे। यहां बीती रात संभवत: पहले वो बच्चे को जहर देकर मारा दिया और फिर पति और पत्नी फंदे से लटककर जान दे दी। हालांकि पुलिस फिलहाल घटनास्थल पर पहुंचकर तमाम बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। तीनों के शवों को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये लाश को लाया गया है।