श्रीगंगानगर : सैनिक छावनी स्थित माहर रेजिमेंट में सेना के जवान ने खुद को मारी गोली

1232

जयपुर: बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले की लालगढ़ सैनिक छावनी स्थित माहर रेजिमेंट 30 में कल सेना के एक जवान ने डयूटी के दौरान गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक जवान मानसिक रूप से काफी परेशान था. लालगढ़ पुलिस ने बताया कि जवान ने गार्ड रूम में रखी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की. माहर रेजिमेंट के सूबेदार संतोष नायडू की रिर्पोट के आधार पर अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है.

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में की गयी है और वह मूलरूप से महाराष्ट्र के शिवजी नगर का रहने वाला था, वह अपने क्वार्टर में अकेला रहता था.

घटना की जानकारी मिलने के बाद सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पंहुचे और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई.